Bulandshahr News : महिला सिपाही की मौत, कॉन्स्टेबल पति और ससुर पकड़े गए

बुलंदशहर | 6 महीना पहले | Suman Yadav

Google Image | Symbloic Image



Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां मातृत्व अवकाश पर आई महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने उसके पति और ससुर पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सिपाही पति और ससुर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव खाद मोहन नगर निवासी कुलदीप पीलीभीत जिले की नगर कोतवाली में कांस्टेबल है। वह स्पोर्ट्स के लिए नौ अक्टूबर से मुरादाबाद पुलिस लाइन में है। कुलदीप की शादी वर्ष 2022 को नरसेना थाना क्षेत्र के गांव बुकलाना निवासी (21) चंचल के साथ हुई थी। चंचल पीलीभीत के सोहनगढ़ी थाने में तैनात थी और पांच माह से मातृत्व अवकाश लेकर ससुराल में रह रही थी। करीब दो माह पूर्व चंचल ने बेटे को जन्म दिया था। 

रविवार की रात मियां बीवी में हुई थी कहासुनी
बताया जाता है कि शुक्रवार को कुलदीप भी घर आया था। रविवार की देर रात चंचल और कुलदीप के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद चंचल अपने कमरे में चली गई। रात करीब साढ़े 10 बजे कुलदीप ने अपने ससुर को फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को शव कमरे में पड़ा मिला और गले पर निशान भी थे। स्याना कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के स्वजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

अन्य खबरें