BIG BREAKING: ब्लू लाइन मेट्रो सेवा बाधित, राजौरी गार्डन और कीर्ति नगर के बीच बढ़ी समस्या

Google Image | मेट्रो सेवा बाधित है



अगर आप ब्लू लाइन मेट्रो की यात्रा करने का मन बना रहे हैं, तो आपको बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह से इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं बाधित हैं। मेट्रो प्रबंधन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि इस लाइन पर मेट्रो सेवा में विलंब हो रहा है। दरअसल दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के एक खंड में रात भर चले मरम्मत कार्य के बाद ट्रेन को एक खास गति पर चलाए जाने की पाबंदी के चलते शुक्रवार की सुबह इस खंड पर मेट्रो की सेवा प्रभावित रही।


डीएमआरसी ने यात्रियों को ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, “ब्लू लाइन की राजौरी गार्डन और कीर्ति नगर के बीच सेवा बाधित है। अन्य लाइनों पर मेट्रो सेवा का सामान्य संचालन किया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो के एक प्रवक्ता ने कहा, “गुरुवार की रात ट्रैक की मरम्मत का कार्य चला, इसलिए उस खंड पर ट्रेन सीमित गति से चल रही हैं, जिससे देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि कोई तकनीकी खामी नहीं है और यात्रियों को सोशल मीडिया पर जानकारी दी जाती रहेगी। ब्लू लाइन मेट्रो दिल्ली में द्वारका से नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच चलती है।

अन्य खबरें