BREAKING NEWS : BIGG BOSS फेम सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, कई गम्भीर आरोप

Google Image | Sapna Chaudhary



Delhi Police की आर्थिक अपराध शाखा ने हरियाणवी गायिका और नृत्यांगना सपना चौधरी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक विश्वास भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मामला आपराधिक अपराध शाखा ने दर्ज किया है। कुछ दिन पहले सपना चौधरी और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दी थीं।

अभी तक दिल्ली पुलिस की तरफ से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर किस विषय पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सपना चौधरी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सपना चौधरी पर दिल्ली पुलिस के द्वारा FIR दर्ज होने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो चुके हैं। 

आपको बता दें कि इससे पहले सपना चौधरी के भाई ने 2019 में एक इवेंट को लेकर शिकायत पुलिस को दी थी। जो रुपये को लेकर था। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि किसी राशि को लेकर ही यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि पुलिस के बयान आने से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता हैं।

अन्य खबरें