Bipin Rawat Helicopter Crash : ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, एक हफ्ते से चल रहा था इलाज

Google Image | ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह



New Delhi : तमिलनाडु के कुन्नूर के पास वायुसेना हादसे में घायल वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु के अस्पताल में निधन हो गया। कुन्नूर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले है। 

इंडियन एयरफोर्स ने दी जानकारी
इंडियन एयरफोर्स ने ट्वीट कर बताया गया, '8 दिसंबर, 2021 को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में जख्मी बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की जानकारी देते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है। भारतीय वायुसेना उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करती है।' 
हादसे में सवार सभी 14 यात्रियों की मौत
8 दिसंबर की दोपहर को तमिलनाडु में एक बड़ा हादसा हुआ था। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 13 लोगों की उसी दिन मौत हो गई थी। हेलिकॉप्टर हादसे में एकमात्र जिंदा बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह मिलिट्री अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे थे। लेकिन हफ्तेभर वरुण सिंह ने बाद दम तोड़ दिया हेलीकॉप्टर हादसे में सवार सभी 14 यात्रियों की मौत हो गई।

दिल्ली में हुआ कैप्टन का जन्म
वरुण सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रुद्रपुर तहसील के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले हैं। कैप्टन का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनकी उम्र 42 साल थी। डीएसएससी में पदस्थ होने के चलते उनका पूरा परिवार तमिलनाडु में रहता है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के भतीजे हैं। पिता कृष्ण प्रताप सिंह सेना में कर्नल पद से रिटायर्ड हुए थे।

अन्य खबरें