बड़ी खबर : जनसंख्या के मामले में इंडिया ने चीन को पछाड़ा, कोरोना के बाद जन्मे 18 करोड़ बच्चे

Tricity Today | Symbolic Image



New Delhi : जनसंख्या के मामले में भारत ने चीन को पीछे कर दिया है। संयुक्त राष्ट्रीय जनसंख्या कोष के द्वारा आंकड़े जारी किए गए हैं जिसके मुताबिक भारत की जनसंख्या अब 142.86 करोड़ पहुंच गई है। इस तरीके से भारत जनसंख्या के मामले में पूरी दुनिया में नंबर वन पर पहुंच गया है। इस समय भारत की जनसंख्या चीन की जनसंख्या से 30 लाख अधिक है। 

किस उम्र के लोगों की संख्या ज्यादा
दूसरे नंबर पर चीन की जनसंख्या इस समय 142.57 करोड़ है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के द्वारा आंकड़े जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक भारत में 15 से लेकर 64 साल तक के लोगों की संख्या 68% है। रिपोर्ट के मुताबिक 10 साल से 24 साल तक के बीच की संख्या भारत में 26% है। उसके बाद 65 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या केवल 7% है। 

भारत को चीन के बीच लगातार कंपटीशन जारी रहा
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 300 सालों में भारत और चीन के बीच जनसंख्या को लेकर रेस लगी रही थी। 1800 ईस्वी में चीन की जनसंख्या 33 करोड़ और भारत की जनसंख्या 20 करोड़ थी। उसके बाद 1850 ईस्वी में चीन की जनसंख्या 40.9 करोड़ और भारत की जनसंख्या 23.5 करोड़ हो गई। 1900 ईस्वी में चीन की जनसंख्या 54.3 करोड़ और भारत की जनसंख्या 35.7 करोड़ हो गई। उसके बाद 2050 ईस्वी में चीन की जनसंख्या 131 करोड़ और भारत की जनसंख्या 167 करोड़ पहुंच गई थी। दोनों देशों के बीच लगातार जनसंख्या की दृष्टि से कंपटीशन चलता रहा।

अन्य खबरें