BIG BREAKING : दिल्ली में साक्षी की हत्या करने वाला साहिल बुलंदशहर में अरेस्ट, भागने से पहले दबोचा

Tricity Today | दिल्ली में साक्षी की हत्या करने वाला साहिल बुलंदशहर में अरेस्ट



Delhi/Bulandshahr News : दिल्ली में साक्षी की हत्या करने वाले आरोपी साहिल को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद साहिल एनसीआर छोड़कर भागने वाला था, लेकिन उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की सर्विलेंस टीम ने आरोपियों को धर दबोचा है।

बीती रात को हुई थी साक्षी की हत्या
आपको बता दें कि साहिल ने बीती रात को दिल्ली में साक्षी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी। साक्षी की उम्र केवल 16 साल थी। साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे। बीती रात को घटना होने के बाद भारत की राजधानी दिल्ली में सनसनी फैल गई थी। लगातार दिल्ली पुलिस की 6 टीमें मुस्लिम युवक साहिल को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। जिसके बाद अब बुलंदशहर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों लम्बे समय से रिलेशनशिप में थे
जांच के दौरान पता चला है कि साक्षी और साहिल काफी समय से रिलेशनशिप में थे। बीते रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी होने के बाद साक्षी अपने घर से तैयार होकर अपनी फ्रेंड नीतू के घर एक बर्थडे पार्टी में जा रही थी। रास्ते में तभी साहिल ने साक्षी को रोक लिया। पहले दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई। उसके बाद साहिल ने साक्षी के ऊपर 20 बार चाकू से वार किया। 

लोगों ने खड़े होकर देखा पूरा हत्याकांड
साहिल ने अपने साथ रिलेशनशिप में रहने वाली साक्षी को बुरी तरीके से मौत के घाट उतार दिया। जब उसका मन नहीं भरा तो लड़की के सिर पर 6 बार पत्थर से वार किया। सबसे ताज्जुब की बात यह है कि यह सब देखते हुए लोगों ने कुछ नहीं किया। जिस समय इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, उस समय मौके पर काफी लोग खड़े हुए थे। सब तमाशा देख रहे थे, लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया।

अन्य खबरें