गाजियाबाद में किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा : 10 किलोमीटर लंबे रास्ते में कई जगह लगा जाम

गाजियाबाद | 9 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | गाजियाबाद में किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा



Ghaziabad News : भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज उत्तर प्रदेश में किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। गाजियाबाद में सुबह 11 बजे यात्रा की शुरुआत हुई। दुहाई से शुरू हुई यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंचकर सपन्न हुई। वहां किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

किसानों ने निकाली 
प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत गाजियाबाद में भी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाकियू के  जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में यात्रा दुहाई से होकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सड़क पर ट्रैक्टर की वजह से कई जगह जाम भी लग गया। गाजियाबाद में यह यात्रा लगभग 10 किलोमीटर लंबी रही। भारतीय किसान यूनियन ने यात्रा निकालने का आह्वान किया था।

समय से हो गन्ना मूल्य का भुगतान
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि किसानों की परेशानियों को लेकर यात्रा निकाली जा रही है। उत्तर प्रदेश के किसान अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे। इस दौरान किसानों ने कई समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। किसानों की लंबे समय से मांग है कि उनका गन्ना मून्य का भुगतान समय से किया जाए। किसानों को विद्युत आपूर्ति समयबद्ध की जानी चाहिए।

सरकार ने पूरा नहीं किया मुफ्त बिजली का वादा
गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार के सामने मांग रखते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों से सिंचाई के लिए मुक्त बिजली देने का वादा किया था, जिसकी घोषणा बजट पेश करते हुए भी की गई, लेकिन अभी तक किसानों को सिंचाई की मुफ्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने निजी नलकूपों में मीटर लगवाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की। पूर्व में निजी नलकूप का कनेक्शन लेने पर मिलने वाली पुरानी सुविधा बहाल करने की भी मांग उठाई।

अन्य खबरें