गाजियाबाद में डिप्टी सीएम का अस्पताल में औचक निरीक्षण : मरीजों को मिलने वाले इलाज का लिया जायजा, कुछ ने की शिकायत

गाजियाबाद | 7 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | डिप्टी सीएम का अस्पताल में औचक निरीक्षण



Ghaziabad News : प्रदेश की डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सोमवार की सुबह गाजियाबाद के संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें देखकर कुछ मरीज शिकायत लेकर पहुंचे। संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे बृजेश पाठक ने इस दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों की शिकायत सुनी। उन्होंने शहर में फैल रहे डेंगू को नियंत्रित करने के बारे में भी अस्पताल के स्टाफ के साथ चर्चा की।

क्या है पूरा मामला
आगामी लोकसभा चुनाव 2023 की तैयारी को लेकर गाजियाबाद में दो दिवसीय बैठक होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए गाजियाबाद आए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शहर में फैल रहे डेंगू बुखार के बारे में भी जानकारी हासिल की। समय से अस्पतालों का मेंटेनेंस करने और मरीजों से अच्छा व्यवहार करने के लिए भी स्टाफ से कहा। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वे प्रदेशभर में एक रुपये में सरकारी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण इलाज पर जोर दे रहे हैं। इसके बाद वे यहां से वह मोहन नगर स्थित कृष्णा कॉलेज के लिए निकल गए। वहां भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

अन्य खबरें