Ghaziabad News : सर्दी का सितम जारी, शीतलहर के कारण देरी से चल रहीं ट्रेनें

गाजियाबाद | 4 महीना पहले | Sonu Singh

Google Image | symbolic Image



Ghaziabad News : गाजियाबाद में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। आज सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। सुबह से ही शीतलहर जारी है। कोहरे की वजह से बस और ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। गाजियाबाद में आने वाली ट्रेनें कई-कई घंटे देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। गाजियाबाद के तापमान की बात की जाए तो यह न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद में सर्दी का सितम जारी है। हिमालय से आ रही सर्द हवाओं ने वातावरण में गलन बढ़ा दी है। मंगलवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। आज सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सोमवार को 13.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालांकि यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। पूरे दिन सर्द हवा चलने से लोग गलन भरी ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग ने 16 जनवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 

सेहत का रखें ध्यान
जिला एमएमजी अस्पताल के डॉ. मनोज चतुर्वेदी के अनुसार, घर के बच्चे और बड़े बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। अस्थमा, डायबिटीज, हाई बीपी, दिल की बीमारी की परेशानी से जूझ रहे बुजुर्गों को सर्दी से बचना चाहिए। सर्दी के मौसम में गुनगुना पानी पीना चाहिए, ताकि जुकाम और खांसी की समस्या दूर रहे।

अन्य खबरें