गाजियाबाद : 50 पैसे की बीड़ी ने करवाया गांव में बवाल, चली अंधाधुंध गोलियां, जानिए पूरा मामला

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



Ghaziabad News : लोनी थाना क्षेत्र की राम विहार कॉलोनी में दो पक्षों के बीच उस समय संघर्ष छिड़ गया। जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मुखिया को बीड़ी पीने पर टोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में पहले तो झगड़ा हुआ और फिर एक पक्ष की ओर से जमकर गोलियां भी चलाई गईं। गनीमत रही कि गोलीबारी के दौरान किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई लोग घायल जरूर हो गए। 

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
इस मामले में एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि रामविहार कॉलोनी में रोहित और करतार सिंह पड़ोसी हैं। बीड़ी पीने के विवाद पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। वादी करतार सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि रोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी हत्या करने की नीयत से गोलियां चलवाई। एसएचओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

अन्य खबरें