गर्व की बात : नेशनल गेम्स में पदक जीतने पर गाजियाबाद डीएम ने दी बधाई, तहसील कर्मचारी ने दिल्ली में जीता कांस्य

गाजियाबाद | 2 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | गाजियाबाद डीएम ने दी बधाई



Ghaziabad News : गाजियाबाद के तहसील मोदीनगर में कार्यरत राजीव शर्मा ने नेशनल गेम्स में कास्य पदक जीता है। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। बताते चलें कि राजीव शर्मा तहसील मोदीनगर में कार्यरत कर्मचारी हैं। जिन्होंने नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स बोर्ड नेशनल गेम्स 2023-24 में उत्तर प्रदेश की टीम की तरफ से खेलते हुए कांस्य पदक जीता। जिसके लिए उन्हें उच्च अधिकारियों सहित उनके शुभचिन्तकों ने बधाई दी है।

पूरे देश में हुआ नाम रोशन
गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील में कार्यरत कर्मचारी राजीव शर्मा को डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने शुभकामनाएं दी, साथ में सम्मानित भी किया। आपको बता दें कि कि दिल्ली में चल रही ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स बोर्ड नेशनल गेम्स 2023-24 में उत्तर प्रदेश की टीम की तरफ से खेलते हुए मोदीनगर तहसील में कार्यरत राजीव शर्मा ने नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीता है।

डीएम ने बढ़ाया हौसला
पदक जीतने के बाद सबसे पहले वह जिलाधिकारी से मिले और उन्हें अपना पदक और स्मृति चिन्ह दिखाया। जिसके बाद जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने राजीव का हौसला बढ़ाया और उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उन्हे सम्मानित किया। जिलाधिकारी से सम्मान पाने के बाद राजीव भी काफी खुश दिखाई दिए।

अन्य खबरें