Ghaziabad News : उपराज्यपाल ने किया बुक बैंक का शुभारंभ, 70 हजार किताबों वाली सबसे बड़ी लाइब्रेरी

Tricity Today | उपराज्यपाल ने किया बुक बैंक का शुभारंभ



Ghaziabad News : नेहरू नगर स्थित हरिश्चंद्र त्यागी सार्वजनिक पुस्तकालय के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुस्तकालय परिसर में बने बुक बैंक का शुभारंभ किया। उन्होंने पुस्तकालय व बुक बैंक का निरीक्षण भी किया। रजत जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल व संरक्षक बालेश्वर त्यागी ने शुभारंभ किया।

उपराज्यपाल ने किया सम्मानित
पुस्तकालय के निर्माण में अपना योगदान देने वाले पूर्व सहयोगी पूर्व पार्षद सरदार त्रिपत सिंह बावा, पूर्व एमएनए रामबोध मौर्य, पूर्व एक्सईन एसके त्यागी, पुस्तकें देने वाले अभिमन्यु मिश्रा और पुस्तकालय के पहले पाठक प्रेमचंद को मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने सम्मानित किया। मनोज सिन्हा ने पुस्तकालय निर्माण में सहयोग करने वाले शिक्षाविद् राकेश गर्ग,  जेके गौड, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, सरदार मलकीत सिंह जस्सर को भी सम्मानित किया।  

दो कमरों से हुई थी पुस्तकालय की शुरुआत 
सरंक्षक बालेश्वर त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे से दो कमरों में पुस्तकालय का आरंभ हुआ था। आज लोगों के सहयोग व छात्रों की मेहनत से यह काफी बड़ा हो गया है। आज इसमें 70 हजार से अधिक पुस्तकें हैं। ढाई सौ से अधिक बच्चे यहां प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता की तैयारी करते हैं। यहां दैनिक समाचार पत्रों को पढ़ने के लिए रोजाना पाठक आते हैं। वरिष्ठ के भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना ने कहा कि बालेश्वर त्यागी शहर के अमीरे खास हैं, जो अपनी न्यूनतम जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, देश की युवा पीढ़ी को पुस्तकालय के माध्यम से संवारने का कार्य कर रहे हैं।

उपराज्यपाल ने कहा स्वर्ग देखना हो तो पुस्तकालय देख लो
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि अगर किसी को स्वर्ग देखना है तो वह लाइब्रेरी देख लें, क्योंकि स्वर्ग भी ऐसा ही होता होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक मोबाइल यूजर हमारे देश में हैं, लेकिन 18 हजार से अधिक लोगों पर एक लाइब्रेरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यशोदा अस्पताल नेहरू नगर के चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि हमें पुराना लाल चौक याद आता है। फूलों की घाटी और खीर भवानी का मंदिर याद आता है। 

इन्होंने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
कार्यक्रम में मंचासीन राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चंद तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक सुनील शर्मा, महापौर सुनीता दयाल, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. दिनेश गोयल, सरंक्षक बालेश्वर त्यागी, वरिष्ठ नेता माया प्रकाश, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, जदयू नेता सुरेन्द्र त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे। व्यापारी संगठन, पूर्वांचल भूमिहार संघ सहित कई संस्थाओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पुस्तकालय की रजत जयंती का फोल्डर विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार व कवि राज कौशिक ने किया। कार्यक्रम में व्यापारी नेता आशुतोष बिंदल, अनिल सांवलिया, एसपी सिंह, जयप्रकाश, राजेन्द्र त्यागी, बलदेव राज शर्मा, जगदीश साधना, देवेन्द्र हितकारी, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरें