गाजियाबाद में नरेंद्र कश्यप बोले- भगवान महर्षि कश्यप सांस्कृतिक एकता के प्रतीक, पीएम मोदी और सीएम योगी का किया धन्यवाद

Tricity Today | गाजियाबाद में नरेंद्र कश्यप



Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश सरकार मे (स्वत्रंत प्रभार) राज्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने महर्षि कश्यप की जयंती पर घंटाघर रामलीला मैदान जानकी भवन मे भगवान महर्षि कश्यप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजलित कर माल्यार्पण किया। नरेंद्र कश्यप ने कश्यप समाज के हजारों लोगों को भगवान महर्षि कश्यप और महाराजा निषादराज जयंती के पावन अवसर पर बधाई दी। 

"महर्षि कश्यप सृष्टि के रचनाकार"
नरेंद्र कश्यप ने इस दौरान बताया कि महर्षि कश्यप सृष्टि के रचनाकार थे। जिन्होंने पूरे संसार की रचना की। इसलिए महर्षि कश्यप को वेद, पुराण, उपनिषद इत्यादि धार्मिक ग्रंथों में सत ऋषि में श्रेष्ठ ऋषि के रूप में स्वीकार किया। जिनकी संतान के रूप में आज कश्यप समाज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारतीय संस्कृति सनातन धर्म की देन है और सनातन धर्म की स्थापना भी भगवान महर्षि कश्यप के कारण ही प्रबल हुई है। जिस ऋषि के अनुयाई कश्यप समाज के रूप में पहचाने जाते हैं। आज उन्हें महर्षि कश्यप के जीवन दर्शन से सीख लेकर सदमार्ग को चुनना चाहिए।

"कश्यप समाज का गौरवशाली इतिहास रहा"
उन्होने कहा कि कश्यप समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। जिस समाज की उत्पत्ति महर्षि कश्यप के माध्यम से हुई थी और जिस समाज में महाराजा निषादराज, कालू बाबा, वीर एकलव्य जैसे धनुरधारी पैदा हुए। महापुरुषों के सम्मान को बढ़ाने के लिए अनेकों धर्मशालाओ, पार्को तथा स्कूल कालिजो का निर्माण कराकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 100 दिन का रोड मैप बनाने की जो काम करने की जो बात कही गई है, उस पर भी पूरी तरह अमल करेंगे। जल्द रोड मैप बनाकर अपने काम को अंजाम देंगे। 

पीएम मोदी और सीएम योगी का किया धन्यवाद
मंत्री ने आगे कहा कि वो पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देते है। क्योंकि उन्होंने उनको मंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार नीट, केंद्रीय विद्यालयों में पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षण लागू किया है। उनका प्रयास होगा कि एमबीबीएस, एमडी और केंद्रीय विद्यालयों में पिछले वर्ग के बच्चों को आरक्षण का शत प्रतिशत लाभ मिले, क्योंकि शिक्षा से ही इस वर्ग का भला हो सकता है। 

अन्य खबरें