Ghaziabad News : Love Triangle में मारी गई नोएडा की रागिनी, बिल्डर बॉस की पत्नी ने करा दी हत्या

गाजियाबाद | 10 महीना पहले | Sonu Singh

Google Image | Symbloic Image



Ghaziabad News : गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में हिंडन पुल के नीचे बीते दिनों एक युवती की लाश मिली थी। उसके बाद थाना मुरादनगर की पुलिस ने रात दिन काम कर इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। 

गाजियाबाद और बागपत जिले के बॉर्डर क्षेत्र में बसे गांव सुराना के पास बीते दिनों एक युवती की लाश मिली थी। युवती की पहचान रागिनी (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वह नोएडा ग्राम चौड़ा सेक्टर 22 की रहने वाली थी। नोएडा में ही हापुड़ निवासी बंटी सिंह की रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थी। रागिनी को पहले से शादीशुदा बंटी से प्यार हो गया था। बंटी और रागिनी के अवैध संबंध थे। रागनी का बंटी के घर बेरोकटोक आना जाना रहता था। रागिनी का यह व्यवहार बंटी की पत्नी को नागवार गुजरता था। इस बा​त को लेकर बंटी और उसकी पत्नी राखी में झगड़ा भी होता रहता था।

प्रेम त्रिकोण में गई जान
दोनों पति पत्नी में रोजाना झगड़ा होने लगा। रोज-रोज के झगड़े को खत्म करने के लिए राखी ने अपने भाई के साथ मिलकर रागिनी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। राखी ने अपने भाई अमित जाटव को रागिनी और बंटी के अवैध संबंधों की बात बताई और रागिनी को रास्ते से हटाने को कहा। दो अगस्त के दिन अमित अपने दोस्तों के साथ मिलकर रागिनी के घर के बाहर गया और उसे फोन कर कार में बुला लिया। रागिनी ने घर में अपने माता पिता से बताया कि उसके बॉस की पत्नी बुला रही है और वह कुछ देर में आ जाएगी। 

गोली मारकर पुल से फेंका
कार में रागिनी को बैठाकर अमित और उसके दोस्त उसे बागपत की तरफ ले जाने लगे। शक होने पर रागिनी ने अमित का विरोध किया। तब अमित और उसके दोस्तों ने मिलकर रागिनी के सिर में गोली मार दी। दूसरी गोली उसकी पीठ में लगी। उसके बाद अमित ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी लाश को हिंडन पुल से नीचे फेंक दिया। 20 फीट से गिरने के बाद उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान भी थे।

5 लोगों को किया गिरफ्तार
अगले दिन रागिनी के माता पिता को सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि उनकी बेटी की हत्या हो चुकी है। तब उन्होंने पुलिस को बताया कि रागिनी घर में यह कहकर गई थी कि बॉस की पत्नी बुला रही है। दोनों ने रातभर रागिनी का इंतजार किया और सुबह उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की हत्या हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले में बंटी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अभी दो लोग फरार हैं।

अन्य खबरें