उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस : गाजियाबाद में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से बनाया यूपी का नक्शा

गाजियाबाद | 4 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | स्थापना दिवस



Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अधिकांश कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित किए गए। शहर सभी पांचों जोन में भव्यता के साथ उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। मोहन नगर जोन के अंतर्गत बालिका विद्यालय नगर निगम, कवि नगर के अंतर्गत एमपीएस स्कूल, वसुंधरा जोन के अंतर्गत स्प्रिगडेल स्कूल, सिटी जोन के अंतर्गत एसबीएन स्कूल नंदग्राम, विजयनगर जोन के अंतर्गत सरदार पटेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मिलकर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया। स्कूल के बच्चों को स्वच्छता और प्लास्टिक फ्री करने का संदेश दिया गया।

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक प्रत्येक अभियान को महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। गाजियाबाद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। जिसमें एचएमएस टीम का भी विशेष सहयोग रहता है। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कई स्कूलों द्वारा रैली निकल गई तथा छात्र छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला के जरिए उत्तर प्रदेश का नक्शा बनाया गया।

स्कूलों ने किया प्रतिभाग
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर को एक मिसाल के रूप में आने वाली पीढ़ी देखना चाहती हैं। जिसके लिए विद्यार्थियों में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का जज्बा दिखाई देता है। जिसकी चलते गाजियाबाद नगर निगम उनको आगे बढ़ा रहा है। अधिकतर अभियानों में विद्यार्थियों का सहयोग लिया जा रहा है। गाजियाबाद को प्लास्टिक फ्री तथा स्वच्छ और सुंदर बनाने में शहर के स्कूलों के विद्यार्थियों का सहयोग मिल रहा है।

अन्य खबरें