आचार संहिता लगने के बाद : गाजियाबाद में हटाए राजनीतिक पोस्टर, नगर निगम ने छेड़ा अभियान

गाजियाबाद | 2 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | गाजियाबाद में हटाए राजनीतिक पोस्टर



Ghaziabad News : चुनाव आयोग के द्वार आचार संहिता लागू के बाद गाजियाबाद नगर निगम ने शहर में लगे अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान चलाकर राजनीतिक होर्डिंग और पोस्टर हटा दिए। इस दौरान वॉल पेंटिंग से भी राजनीतिक प्रचार को हटाया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर यह एक्शन हो रहा है। नगर निगम में इसके लिए एक टीम का भी गठन किया है।

लगातार चलेगा अभियान
गाजियाबाद नगर निगम में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता लागू होने के  बाद राजनैतिक होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, वॉल पेंटिंग और सभी प्रकार के विज्ञापन को हटाया गया। नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों की टीम भी बनाई है, जिसमें सभी जोन में कार्यवाही जोनल प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान सहायक अधिशासी अभियंता निर्माण  और अवर अभियंता निर्माण को दीवारों से पेंटिंग हटाने की जिम्मेदारी दी गई है।

उतर गए सभी बैनर और पोस्टर
नगर आयुक्त द्वारा चुनावी घोषणा के उपरांत शहर में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश भी जारी किए हैं। गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत अभियान के रूप में कार्यवाही हो आदेश भी दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई गाइडलाइन पर कार्य करने के लिए टीम का गठन किया गया है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर में अभियान के रूप में कार्य किया।

अन्य खबरें