अच्छी खबर : गाजियाबाद में होली पर चलेंगी 200 अतिरिक्त बसें, किराए में 10 प्रतिशत छूट

गाजियाबाद | 2 महीना पहले | Sonu Singh

Google Image | Symbolic Image



Ghaziabad News : दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले प्रवासी लोगों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। दिल्ली-एनसीआर समेत गाजियाबाद से हजारों लोग होली के अवसर पर अपने परिवार के साथ होली मनाने जाते हैं। इस दौरान यात्रियों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रत्येक वर्ष यात्रियों को बसों की छत पर बैठकर यात्रा करते देखा जा सकता है। इस प्रकार का नजारा होली पर्व देखना आम बात है। इससे बचने के लिए रोडवेज ने 200 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है।

लोगों को मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश रोडवेज ने होली के अवसर पर 200 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इस दौरान खराब बसों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक शिव बालक ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान 200 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। गाजियाबाद के कौशांबी डिपो में 263 बसों का बेड़ा है। जिसमें 101 बसें अनुबंधित है, जबकि 162 बसे कौशांबी डिपो की अपनी है। खराब बसों को भी वर्कशॉप में ठीक किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एसी बसों के किराए में मिल रही छूट को भी बढ़ाया गया है। 

किराए में मिलेगी 10 प्रतिशत छूट
आपको बता दें कि वातानुकूलित बसों बसों के किराए में सर्दियों के समय में 10% की छूट दी जाती है। होली पर्व को देखते हुए इस छूट को एक माह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह छूट 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई है। अक्सर देखा जाता है कि होली पर्व के अवसर पर यात्रियों को बसों की छत पर बैठकर यात्रा करनी पड़ती है। इससे बचने के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है।

अन्य खबरें