गाजियाबाद से बड़ी खबर : पोते को गन प्वाइंट और बहू के हाथ-पैर बांधकर लाखों की लूट, बुजुर्ग की हत्या

Tricity Today | मृतक की फाइल फोटो, घटना के बाद घर पर एकत्र हुए लोग



Ghaziabad : पसौंडा गांव में 75 वर्षीय जसवंत की हत्या कर दी गई। घरवालों के मुताबिक हत्यारों ने उनके हाथ-पैर बांधे और गला दबाकर मार डाला। दूसरे कमरे में सो रही बहू के भी हाथ-पैर बंधे मिले हैं। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पाया गया। परिजनों का आरोप है कि लूट के दौरान बदमाशों ने हत्या की है। पुलिस की फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड यूनिट ने छानबीन शुरू कर दी है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
मृतक की बहू के मुताबिक वह बराबर वाले कमरे में लेटी थीं। जब आंख खुली तो हाथ-पैर बंधे थे। ये किसने बांधे, कब बांधे, उन्हें कुछ नहीं पता। पोते तुषार के अनुसार कुछ बदमाश रात में घर में आए थे। उन्होंने उसको गन पॉइंट पर लेकर कमरे में रखी एक लाख रुपए की ज्वेलरी और करीब साढ़े सात हजार रुपए कैश लूट लिया और फरार हो गए।

गुरुवार रात करीब 2:00 बजे की घटना
एसएसपी मुनीराज जी. ने गुरुवार रात करीब 2:00 बजे जसवंत के पोते तुषार ने 112 नंबर पर फोन करके हत्या की खबर दी। इसके बाद टीला मोड़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जसवंत की कमरे में डेडबॉडी मिली। उनके हाथ-पैर बंधे थे। गले पर दबाने जैसे निशान थे। घर में जबरन घुसने जैसे निशान नहीं पाए गए हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी छानबीन की है। मृतक की बहू और पोते से पूछताछ जारी है। जल्द पूरी वारदात का खुलासा होगा।

अन्य खबरें