गाजियाबाद में बोले प्रभारी मंत्री : हार का स्वाद बड़ा कड़वा होता है

गाजियाबाद | 3 महीना पहले | Dhiraj Dhillon

Tricity Today | कार्यकर्ता बैठक में बोलते प्रभारी मंत्री असीम अरूण



Ghaziabad News : यूपी में लोकसभा चुनाव ने भाजपा का बड़ा झटका दिया है। भाजपा इस झटके से उभर नहीं पा रही है। बेशक भाजपा वस्तुस्थिति को कबूल रही है, जो उसके बेहतर भविष्य के लिए जरूरी भी है। कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के सामाजिक कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा हमें कई स्थानों पर हार मिली है। हार का स्वाद बड़ा कड़वा होता है। उन्होंंने लोकसभा चुनाव परिणाम से कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए यह बात कही। श्री अरुण बुधवार को राजनगर स्थित एक बैंक्वेट हाल में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर वे गाजियाबाद में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देना भी नहीं भूले। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र देते हुए कहा ‌कि हर कार्यकर्ता केवल पांच लोगों को सरकार के कार्यों के बारे में बताकर पार्टी से जोड़े। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” को भाजपाईयों के लिए ब्रह्म वाक्य बताते हुए कहा कि इस नारे को हर कार्यकर्ता धारण करके चले।

अधिक से अधिक सकारात्मक कार्य करने होंगे
कार्यकर्ता बैठक में गाजियाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री ने पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ वार्ता की और फिर जिले के वरिष्ठ भाजपाईयों, महानगर कमेटी के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों के साथ कार्यकर्ता बैठक में कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनी। प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में गाजियाबाद के सांगठनिक कार्यों के लिए जिले और महानगर कमेटी को शुभकामनाएं दीं। श्री अरुण ने लोकसभा चुनाव परिणामों पर चर्चा करते हुए मन की पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा- केंद्र और प्रदेश में, दोनों स्थानों पर हमारी सरकार है, हमें इस अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक सकारात्मक कार्य करने का प्रयास करना है। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। कार्यकर्ताओं ने भी प्रभारी मंत्री के सामने अपनी पीड़ा अपने मन की बात जुबानी और लिखित रूप में रखी। प्रभारी मंत्री ने सभी के मन की बात को अपने पास रखा और अपनी अगली बैठक में सभी समस्याओं के हल के साथ आने का कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया। 

बैठक में यह रहे उपस्थित
बैठक में  बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, अरविन्द भारतीय, अजय शर्मा, सरदार एसपी सिंह, अशोक मोंगा, विजय मोहन, पृथ्वी सिंह कसाना, पूर्व विधायक प्रशान्त चौधरी, हातम सिंह नागर, डा. वीरेश्वर त्यागी, राजेश्वर प्रसाद, राजेंद्र त्यागी, अनिल स्वामी, प्रदीप चौहान, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी, रनिता सिंह , प्रदीप चौधरी, कुलदीप त्यागी, संजीव चौधरी, संजय रावत, इंदु जौहरी, संजीव झा, बीएल गौतम, संजय कांत शर्मा, उदिता त्यागी, अनीता शर्मा, भक्ति सिंह, नीलम भारद्वाज, शीतल चौधरी, मधुकर त्यागी, संजय सिंह, विजेंद्र चौहान, अभिनव जैन आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरें