Greater Noida West : शहर में लिफ्ट की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ला रेजीडेंसिया हाउसिंग सोसायटी में 25-30 तक लिफ्ट में लोग फंसे रहे। सूचना मिलने के बाद अन्य निवासियों और मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंचे। किसी तरीके से लोग को बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। हालांकि सभी लोग सुरक्षित हो।
कैसे हुआ हादसा
सोसाइटी के निवासी पंकज सिंह ने बताया कि वह अपने बच्चों को दोपहर के समय लिफ्ट के माध्यम से घर पर ले जा रहे थे। तभी अचानक लिफ्ट अटक गई। उनके टी टावर में दोनों लिफ्ट एक साथ अटक गई। हादसे के वक्त दोनों लिफ्ट में करीब 12 लोग मौजूद थे। इनमें 8 बच्चे और चार बड़े लोग फंसे। इस दौरान उन्होंने इंटरकॉम और अन्य सुविधा का इस्तेमाल किया, लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो पाया। लिफ्ट में फंसने के बाद कोई मदद नहीं मिल पाई।
25-30 मिनट तक फंसे रहे लोग
पंकज सिंह ने बताया कि करीब 25-30 मिनट तक फंसने के बाद वह बाहर निकले। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने उनकी मदद की। अंत में मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के लोग आए और उनको बाहर निकलने में मदद करवाई। इस घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों के भीतर डर का माहौल पैदा हो गया है।