ग्रेटर नोएडा में वेस्ट में मर्डर : पति ने शैतान बनकर पत्नी को दी दर्दनाक मौत, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

Google Image | Symbolic Photo



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पहले पत्नी को जमकर पीटा। फिर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति वहां से भाग निकला। जब बेटी घर पहुंची तो वारदात का पता चला। घटना शुक्रवार देर शाम की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला छह बच्चों की मां थी। घटना के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।     

जानिए पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से लखीमपुर खीरी के मैगलगंज निवासी पुतान सिंह अपने परिवार के साथ खेड़ा चौगानपुर गांव में एक मकान में किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार शाम पुतान सिंह का अपनी पत्नी रजनी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने पहले पत्नी को पीटा, फिर घर में रखी लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

पत्नी पर था अवैध संबंध का शक
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुतान सिंह की उम्र 55 साल है, जबकि उसकी पत्नी की उम्र 50 साल है। दोनों के छह बच्चे हैं। उनकी एक बेटी दंपती के साथ रहती थी। वारदात के वक्त वह बाजार गई हुई थी। आरोपी पति को शक था कि इस उम्र में भी उसकी पत्नी का किसी दूसरे मर्द से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 

लखीमपुर पुलिस ने कराया था समझौता 
जांच में पता चला है कि एक साल पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों लखीमपुर खीरी में ही रहते थे। महिला ने पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कराकर समझौता करा दिया। बाद में वे ग्रेटर नोएडा आकर रहने लगे। 

तीन टीमें गठित
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या के आरोप में पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें