ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एनकाउंटर : सोने की चेन लूटने वाले बदमाश को मारी गोली, लगड़ों की लिस्ट में शामिल

Tricity Today | घायल बदमाश



Greater Noida West : थाना बिसरख पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद एक चेन लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पकड़ा गया बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख पुलिस ने बुधवार शाम एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। बदमाश ने रुकने की बजाए बाइक दौड़ा दी। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान शाहजहां उर्फ काला निवासी ऐस डिवानो सोसाइटी के पास, झुग्गी नम्बर-27, ग्रेटर नोएड़ा वेस्ट के रूप में हुई है। 
  
चोरी की बाइक से करता था लूट 
पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा- कारतूस, एक सोने की चेन और चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। पुलिस का दावा है कि बरामद चैन आरोपी ने बुधवार दोपहर पाम वैली सोसाइटी के बाहर से एक महिला से छीनी थी। साथी ब्राह्मण बाइक आरोपी ने क्षेत्र के ही RB फार्म हाउस के बाहर से चोरी की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर एक दर्जन से अधिक चोरी और लूट के मुक़दमे दर्ज हैं ।

अन्य खबरें