खुशखबरी : लोकसभा चुनाव के बाद ग्रेटर नोएडा के 1200 किसानों को मिलेगा 30 साल पुराना हक, लखनऊ से मिली हरी झंडी

Tricity Today | Greater Noida Authority



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के किसानों को 30 साल पुराना हक मिलने जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद ग्रेटर नोएडा के किसानों को आबादी भूखंड मिलेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पूरी तैयारी कर ली है। इस मांग को लेकर 10 गांवों के करीब 1200 किसान पिछले 30 सालों से संघर्ष कर रहे थे। अब उनकी मांग पूरी होने जा रही है। 

किसानों के प्रदर्शन हुए खत्म
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले आबादी भूखंड दिए जाने हैं। यह समस्या करीब 30 साल पुरानी है। इसका समाधान करवाने के लिए किसानों ने कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया था। उस दौरान अफसरों ने कहा था कि लोकसभा चुनाव 2024 के ठीक बाद उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा। जिसके बाद किसानों ने प्रदर्शन करना बंद कर दिया था। 

सेक्टरों की तर्ज पर मिलेंगे भूखंड
अब लोकसभा चुनाव आ रहा है तो मदद भी उठाया गया। प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि लखनऊ से मंजूरी मिल गई है। लोकसभा चुनाव के ठीक बाद 1200 किसानों को भूखंड दिया जाएगा। किसानों को भूखंड सेक्टरों की तर्ज पर दिए जाएंगे। किसानों को ड्रॉ के माध्यम से भूखंड मिलेगा।

अन्य खबरें