ग्रेटर नोएडा : सादोपुर गांव के पूर्व प्रधान और जिला पंचायत सदस्य रहे अजयपाल का सड़क हादसे में निधन

Tricity Today | अजयपाल प्रधान



Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के सादोपुर गांव के पूर्व प्रधान अजयपाल प्रधान का मंगलवार को रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया है। अजयपाल को सादोपुर की झाल पर एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज के दौरान देहांत हो गया। 

सादोपुर गांव के निवासी रोहित बैसोया ने बताया कि अजयपाल का अंतिम संस्कार मंगलवार की दोपहर उनके गांव सादोपुर में ही किया गया। अजयपाल प्रधान का निधन 77 वर्ष की उम्र में हुआ है। अजयपाल 3 बार सादोपुर गांव के प्रधान और एक बार जिला पंचायत सदस्य रहे चुके थे। अजयपाल और राजेश पायलट के एक अच्छे दोस्त थे।

अन्य खबरें