बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा आए अखिलेश यादव, प्रदेश सचिव संजीव त्यागी के घर हुआ भव्य स्वागत

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा आए अखिलेश यादव



Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। अखिलेश यादव का सपा प्रदेश सचिव संजीव त्यागी ने अपने आवास पर स्वागत किया। मौके पर समाजवादी पार्टी के काफी दिग्गज नेता मौजूद रहे। संजीत त्यागी के आवास पर गजराज नागर, रामशरण भाटी और राजकुमार भाटी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

"अखिलेश यादव ने वादा किया पूरा"
संजीव त्यागी ने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनको प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी। जिम्मेदारी देते समय अखिलेश यादव ने उनसे ग्रेटर नोएडा में उनके आवास पर आने का वादा किया था और आज उन्होंने यह वादा पूरा किया है। संजीव त्यागी मूल रूप से रबूपुरा के पास स्थित उटरावली के रहने वाले हैं, लेकिन काफी समय से परी चौक के नजदीक स्थित एनआरआई सिटी में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

अन्य खबरें