खास खबर : यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 20 फरवरी को लखनऊ में होगी, इन 4 बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

Google Image | Yamuna Authority



Greater Noida News : यमुना विकास प्राधिकरण की अगली बोर्ड बैठक 20 फरवरी 2023 को लखनऊ में होगी। बताया जा रहा है कि इस बोर्ड बैठक में 4 अहम प्रस्ताव रखे जाएंगे। सबसे बड़ा प्रस्ताव बजट का होगा। बताया जा रहा है कि यमुना विकास प्राधिकरण ने आगामी मार्च में जारी होने वाले बजट में सबसे ज्यादा राशि मांगी हैं। जिसका मुख्य कारण यह है कि आज के समय में यमुना विकास प्राधिकरण पूरे यूपी में नंबर-1 पर पहुंच गया है, ऐसे में बजट का ज्यादा होना भी जरूरी है।

पहला प्रस्ताव
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में यमुना प्राधिकरण को सबसे ज्यादा निवेश हासिल हुआ है। सबसे ज्यादा निवेशक जेवर क्षेत्र में आए हैं। यमुना विकास प्राधिकरण ने मांग की है कि बजट में उनको अत्यधिक राशि दी जाए। जिसे इलाके में मूलभूत सुविधा तैयार की जाएं और निवेशकों को भरपूर फायदा मिले।

दूसरा प्रस्ताव
किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से समाधान करवाया जाए। लीजबैक के मामले में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और समाधान कराया जाए।

तीसरा प्रस्ताव
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा सीआईएसएफ के हाथों में होगी। जवानों के रहने के लिए जमीन अलॉटमेंट का प्रस्ताव रखा जाए।

चौथा प्रस्ताव
बोर्ड बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बिल्डिंग बायलॉज का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।  इसमें सभी जानकारी साझा की जाएगी। किस स्थान पर क्या होगा, यह सब जानकारी भी बोर्ड बैठक में साझा की जाएगी।

अन्य खबरें