Greater Noida : गलगोटिया कॉलेज ने 'मिशन शक्ति' अभियान में निभाई अपनी भागीदारी, राज्य मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

Tricity Today | राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची।



Greater Noida : गलगोटियाज कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के परिसर में मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। उनका कॉलेज के स्टाफ और छात्रों ने स्वागत किया। इसके बाद जागरूकता और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अलग-अलग कार्यक्रमों की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर्स, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, शिक्षक, विद्यार्थी, एनआरएलएम की महिलाएं, आशा बहुऐं। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीयों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। वर्णिका सिंह सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा, जिला प्रदूषण अधिकारी अतुल कुमार सोनी, पूनम तिवारी जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विभाग की योजनाओं और विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाइयों और योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स और महिलाओं को उपलब्ध विधिक सहायता आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति अभियान में जुटी मंत्री
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का आवाहन किया गया। जिससे उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति अभियान सफल हो सके और अपनी पूर्णता को प्राप्त कर सके।

अन्य खबरें