Greater Noida : इस्कॉन ने किया पहली वैष्णवी पदयात्रा का आयोजन, दिल्ली और मेरठ से पहुंचे भक्त

Tricity Today | दिल्ली और मेरठ से पहुंचे भक्त



Greater Noida News : इस्कॉन (ISKCON) ग्रेटर नोएडा द्वारा लोकनाथ स्वामी महाराज की 75वीं व्यासपूजा के उपलक्ष्य में  शहर में आज पहली वैष्णवी पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ भाजपा नेत्री प्रज्ञा पाठक शर्मा ने भगवान की आरती और नारियल फोड़कर किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को बढ़ाने के लिए ऐसी यात्राएं आयोजित होती रहनी चाहिए।

कहां से कहां तक हुई पदयात्रा
यह यात्रा सेक्टर बीटा-2 में स्थित जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ हुई और सेक्टर जीटा-1  में   स्थित इस्कॉन सेंटर पर समाप्त हुई। जिसमें काफी नारी शक्ति ने हिस्सा लिया। इस दौरान मृदंग और हरे कृष्ण महामंत्र के कीर्तन से शहर को कृष्ण मय बना दिया। इस पदयात्रा में दिल्ली, नोएडा और मेरठ आदि शहरों से भी 250 से अधिक भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के पश्चात सभी के लिए प्रसादम की व्यवस्था भी की गई।

इस पदयात्रा का महत्त्व
पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी ने बताया कि इस्कॉन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष अतुल कृष्ण दास के मार्गनिर्देशन में यह यात्रा सकुशल सम्पन्न हुई। इस पद‌यात्रा का उद्देश्य भगवान कृष्ण के नाम उनकी शिक्षाओं को जनमानस तक पहुंचाना और अपनी प्राचीन संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। देवी दासी ने बताया कि आगे भी इस तरह की यात्राएं आयोजित होती रहेगी।

अन्य खबरें