गौतमबुद्ध नगर में योगी आदित्यनाथ : मुजफ्फर रज्मी की शायरी के साथ विपक्ष पर धीरेन्द्र सिंह ने बोला हमला, कहा- डॉ.महेश शर्मा जैसा कोई नहीं

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर में योगी आदित्यनाथ



Greater Noida News : जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में पूर्व सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शायर मुजफ्फर रज्जमी की पंक्तियों के माध्यम से तत्कालीन सरकारों में हुए घोटालों और भ्रष्टाचार की आलोचना की है। धीरेन्द्र सिंह ने कहा, "ये जब्र भी देखा है तारीख़ की नज़रों ने, लम्हों ने ख़ता की थी सदियों ने सज़ा पाई।" इन शब्दों से उन्होंने पिछली सरकारों की भ्रष्टाचार और गलत नीतियों की निंदा की है।

धीरेन्द्र सिंह ने पूर्व सरकारों पर किया कड़ा प्रहार
धीरेन्द्र सिंह ने पूर्व सरकारों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा, "तत्कालीन सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था। जनपद गौतमबुद्ध नगर में स्थित नोएडा और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में हजारों करोड़ों रुपए के घोटाले हुआ करते थे। किसानों से उनकी जमीनों को लेने के लिए गोलियां चलती थी। भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की एक लंबी दास्तां इस प्रदेश ने झेली है। वर्ष 2017 से पहले यह गौतमबुद्ध नगर गुंडागर्दी और माफियाओं के नाम से विख्यात था।" 

योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट पर की चर्चा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "वर्ष 2014 से पहले लोगों में परस्पर अविश्वास था। भारत का दुनिया में सम्मान खत्म हो चुका था, सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका था। किसान और नौजवान आत्महत्या कर रहा था। महिलाएं असुरक्षित थी। गरीब की कल्याणकारी योजनाओं पर पूर्व सरकारों के लोग डकैती डाल रहे थे, लेकिन 2014 के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बड़ा है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है। आतंकवाद और अलगाववाद का खात्मा हुआ है। व्यापारी सुरक्षित हैं। तत्कालीन सरकारों के जनप्रतिनिधि आतंकवाद और अलगाववाद पर बोलने को तैयार नहीं थे, लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 खत्म हुई है साथ ही तीन तलाक की कुप्रथा भी समाप्त हो गई। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आज जेवर में बन रहा है।"

अन्य खबरें