Hapur News : जिले में डेंगू का कहर जारी, मरीजों की संख्या पहुंची 159

हापुड़ | 7 महीना पहले | Shahrukh Khan

Google Image | Symbloic Image



Hapur : जिले में डेंगू लगातार कहर बरपा रहा है। हर रोज नए मरीज मिल रहे हैं। अब डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। इनके घरों के आसपास अभियान चलाया गया, जिसमें 81 स्थान पर लार्वा मिला। मरीज का इलाज अस्पतालों में चल रहा है, इनकी प्लेटलेट्स भी कम मिला है। साथ ही लिवर में सूजन और उल्टियां होने से भी मरीज परेशान हैं।

52 संदिग्धों के सैंपल लिए 
जिले में डेंगू अब बेकाबू हो चला है। मरीजों की संख्या बढ़कर अब 159 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जुटाए गए 52 संदिग्धों की सैंपल की एलाइजा जांच कराई गई, इनमें पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डीएमओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने 245 घरों की जांच की। इनमें 206 कूलर, 387 गमले, 81 ड्रम, 178 फ्रिज की ट्रे, 398 अन्य पात्रों में जांच की। इसमें 81 स्थान पर डेंगू का लार्वा मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया है। डेंगू के मरीज धनौरा, फरीदपुर हसनपुर, लहडरा व शिवाया में मिले हैं, इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या बोले सीएमओ
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। अब तक 80 से अधिक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। सीएमओ ने बुखार आने पर जांच कराने और समय से उपचार कराने की अपील की है।

अन्य खबरें