हापुड़ में होली का असर : रेलवे स्टेशन में बढ़ने लगी भीड़, लंबे रूट पर लगातार वेटिंग लिस्ट

हापुड़ | 3 महीना पहले | Shahrukh Khan

Google Image | Symbolic Image



Hapur News : होली पर्व को लेकर घर जाने के लिए लोगों ने ट्रेनों में टिकट बुक कराने शुरू कर दिए हैं। होली पर्व में एक माह से भी कम दिनों का समय शेष रह गया हैं, ऐसे में टिकट पाने के लिए अब मारामारी मचनी शुरू हो गई है, ट्रेनों में लगातार वेटिंग लिस्ट भी बढ़ती जा रही है। हालत यह हैं कि लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 236 तक पहुंच गई है, ऐसे में लोग सीट मिलने की आस लगाकर अपना टिकट बुक करा रहे हैं।

बिहार समेत पूर्वांचल जाने वाले लोगों की उमड़ रही भीड़ 
दरअसल, इस वर्ष होली पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। जिले में प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत कई राज्यों बिहार, पंजाब आदि के परिवार यहां रहते हैं, इन परिवार के लोग त्यौहार के समय पर अपने घरों के लिए लौटते हैं, अब होली पर्व नजदीक है तो रेलवे स्टेशन पर बने आरक्षण केंद्र और ट्रैवल एजेंटों के यहां लोगों की टिकट बुक कराने के लिए भीड़ उमड़नें लगी है। सबसे अधिक यात्रियों की संख्या बिहार समेत पूर्वांचल जाने वाले लोगों की उमड़ रही है। 

त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का इंतजार
लोग आरक्षण कराने के लिए पहुंच तो रहे हैं, लेकिन उन्हें कंफर्म आरक्षण नहीं मिल पा रहा है, कंफर्म आरक्षण के साथ-साथ तत्काल टिकट भी यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिलता है तो उनकी मुसीबत बढ़ जाएगी। उन्हें बस समेत अन्य संसाधनों का प्रयोग कर अपने घरों की ओर रवाना होना पड़ेगा। इसके अलावा यात्रियों को त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का इंतजार करना होगा।

इस तरह चल रही ट्रेनों में वेटिंग
ट्रेन का नाम -               वेटिंग - 
सत्यग्रह एक्सप्रेस           -  152
अवध असम एक्सप्रेस      -  110
लखनऊ मेल                    -  76
संगम एक्सप्रेस                  - 98   
नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस  - 132 
शालीमार एक्सप्रेस            - 103
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस           - 236
अयोध्या एक्सप्रेस             - 116
दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस      - 47

अन्य खबरें