लखनऊ: महीनों से नहीं आये सफाई कर्मी, नगर विकास मंत्री के क्षेत्र में लगा गंदगी का अम्बार

लखनऊ | 3 साल पहले | Sandeep Tiwari

Tricity Today | नगर विकास मंत्री के क्षेत्र में लगा गंदगी का अम्बार



उत्तर प्रदेश में सीएम योगी की सरकार को 4 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। 2022 में यूपी विधान सभा चुनाव होने हैं। योगी आदित्यनाथ ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेते ही साफ कर दिया था कि पूरे प्रदेश में विकास और स्वच्छ्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर लापरवाही ज़रा भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। उसके बावजूद लखनऊ के अकबरनगर क्षेत्र में कूड़े का अम्बार लगा हुआ है। बता दें कि यह क्षेत्र बीजेपी सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन का है।


गंदगी की वजह से फैल रही बीमारियां
स्थानीय लोगों की माने तो यहां महीनों से सफाई कर्मी नही आते है। क्षेत्रीय लोग स्वयं झाड़ू लगाते हंह और नाली साफ करते हैं। वहीं क्षेत्र की सड़कें ऐसी है की पता ही नहीं चलता है कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा। बारिश के बाद क्षेत्र में जल भराव हो जाता है और लोगो को घरों में घंटों कैद रहना पड़ता है। इसी क्षेत्र से मिला हुआ कुकरैल नाला भी है, जहां लोगों का कहना है कि कभी सफाई ही नहीं होती है। इसके कारण क्षेत्र में बदबू और बीमारियां दिन प्रतिदिन फैलती ही जा रही हैं।

महीनों से नहीं आये सफाई कर्मी
इस क्षेत्र के विधायक आशुतोष टंडन हैं जो मौजूदा समय में नगर विकास मंत्री हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि महीनों से यहां पर कोई सफाई कर्मी नहीं आया है। अगर कोई आता भी है तो वो सफाई करने के लिए हर घर से 100 रुपये मांगता है सफाई करने के लिए।

अन्य खबरें