हाथरस गैंगरेप कांड के खिलाफ दिल्ली महिला कांग्रेस सड़क पर उतरी, गिरफ्तार

Tricity Today | हाथरस गैंगरेप कांड के खिलाफ दिल्ली महिला कांग्रेस सड़क पर उतरी, गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश की 19 साल की गैंगरेप पीड़िता दलित युवती ने मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में दम तोड़ दिया है। इस शर्मनाक हरकत के बाद दिल्ली महिला कांग्रेस योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गई है। 

दिल्ली महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजय चौक के पास इस हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन किया और न्याय की मांग करते हुए दिल्ली की सड़कों पर नारे लगाए है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्ष अमृता धवन समेत कई महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

अन्य खबरें