डीएम गाजियाबाद ने चेतावनी जारी की- शहर में तेंदुआ घुस आया है, अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दें

Tricity Today | डीएम गाजियाबाद ने चेतावनी जारी की- शहर में तेंदुआ घुस आया है, अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दें



गाजियाबाद शहर में तेंदुआ घुस आया है। मंगलवार की सुबह राजनगर के राज कुंज में तेंदुआ देखा गया। सीसीटीवी कैमरों में भी वीडियो फुटेज मिली है। लोगों ने गलियों से तेंदुए को गुजरते हुए देखा है। अब गाजियाबाद के जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पांडे ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने शहर के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी जारी की है। डीएम ने कहा, "परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। अपने बच्चों को बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलने दें। चौकसी बरतें।" डीएम ने बताया कि दिल्ली और मेरठ से विशेषज्ञों की टीम बुला ली गई है। तेंदुए को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।

डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में लेपर्ड होने की सूचना सही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारियों ने कार्यवाही शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने वन विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए तेंदुए को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी क्षेत्र वासियों से आह्वान किया है कि सभी नागरिक अपनी सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों में रहें। बच्चों को बाहर ना निकलने दें। लेपर्ड को पकड़ने के लिए मेरठ और दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। 

मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय को विश्वास सूत्रों से ज्ञात हुआ कि कवि नगर क्षेत्र में लेपर्ड घुस आया है। जिलाधिकारी ने इसे तत्काल गंभीरता से लिया और वन विभाग की टीम मौके पर भेजी। वन विभाग की टीम ने कवि नगर क्षेत्र में लेपर्ड होने की पुष्टि की है। इस संबंध में अजय शंकर पांडेय ने वन विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए कि लेपर्ड को पकड़ने की कार्रवाई आरंभ करें। ताकि सभी क्षेत्र के नागरिक सुरक्षित बने रहें। जिलाधिकारी ने बताया कि लेपर्ड को पकड़ने के लिए मेरठ और दिल्ली की टीम बुलाई गई हैं। टीम लेपर्ड को पकड़ने की काम में जुट गई हैं। जिलाधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र के सभी नागरिकों का आह्वान किया है कि सभी अपनी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्वयं घरों में रहें। अपने बच्चों को बाहर ना निकलने दें। लेपर्ड पकड़ने के उपरांत सभी को इसकी जानकारी दी जाएगी।

आपको बता दें कि आज सुबह करीब 12:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। जिसमें राजनगर के आवासीय क्षेत्र से गुजरते हुए तेंदुए को देखा जा सकता है। कई घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुआ रिकॉर्ड किया गया है। शुरुआत में वन विभाग के अधिकारी इसके जंगली बिल्ली या फिशिंग कैट होने की बात कह रहे थे, लेकिन साफ वीडियो फुटेज मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि शहर में तेंदुआ घुस आया है। अब वन विभाग की 5 टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई हैं।

अन्य खबरें