गौतमबुद्ध नगर से यूपी के अन्य जिलों के मजदूर अपने घर जाना चाहते हैं तो यहां रजिस्ट्रेशन करें

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



गौतमबुद्ध नगर में लॉकडाउन के कारण फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन व्यवस्थाएं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के किसी अन्य जिले के प्रवासी मजदूर ने घर वापस लौटने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो वह अभी भी कर सकता है। इसके लिए शनिवार को गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने एक ऑनलाइन यूआरएल जारी किया है। 

इस यूआरएल पर कुछ सामान्य जानकारियां भरनी होंगी और उसके बाद जिला प्रशासन मजदूरों को उनके घर भेजने का इंतजाम करेगा। घर जाने के लिए वाहनों के अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं। इनमें निजी चोपहिया वाहन, बस और ट्रेन के विकल्पों को स्वीकार किया जा सकता है।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में वर्तमान में निवासरत उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद के मूल निवासी प्रवासी श्रमिक (Migrant Labour), जो अपने मूल जनपद जाने को इक्छुक हैं, वह दिए गए लिंक पर अपनी जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। प्रशासन ऐसे सभी प्रवासी श्रमिक भाइयों की मदद करने के लिए कटिबद्ध है |

इस यूआरएल पर करें पंजीकरण

https://tinyurl.com/pravasi-shramik-UP

अन्य खबरें