नोएडा: मॉडल ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, मां ने खोले गहरे राज

नोएडा | 4 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



नोएडा के थाना फेस थ्री क्षेत्र के सेक्टर 68 गढ़ी चौखंडी स्थित डी हाईट सोसायटी में मंगलवार देर रात एक मॉडल ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में युवक ने आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूलरुप से झारखंड के धनबाद निवासी 22 वर्षीय राहुल लोध अपनी माता के साथ सेक्टर 68 गढ़ी चौखंडी स्थित डी हाईट सोसाइटी के फ्लैट नंबर 404 में रहता था। वह पिछले दो साल से मॉडलिंग कर रहा था। उसने इस बीच कुछ देहाती फिल्मों में भी काम किया था। राहुल के पिता का काफी समय पहले देहांत हो गया था। मॉडलिंग करके राहुल परिवार का गुजारा करता था। रात करीब 9 बजे वह अपने कमरे में सोने चला गया। करीब एक घंटे बाद उसकी मां कमरे में पहुंची तो राहुल का शव पंखे से बंधे फंदे से लटका था। 

नोएडा डीसीपी हरीश चन्दर ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मेरे जाने के बाद मेरी मां से बात करना। इसके अलावा नोट में कुछ नहीं लिखा है। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि वह एक महिला से कई घंटों तक बात करता था। उसी से कुछ अनबन चल रही थी।'

अन्य खबरें