प्रेमी के प्यार में इतनी पागल हुई दो बच्चों की मां, तीन घरों को किया बर्बाद, पूरी जानकारी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



बनारस की एक शादीशुदा महिला अपने आशिक से इस कद्र दिल लगा बैठी कि उसके सदमे से पति ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, पति के मरने के बाद भी दोनों का मिलन नहीं हुआ और महिला की दूसरी जगह पर दूसरी शादी करा दी गई। वहां भी प्रेमी का साथ दूसरे पति को रास ना आया और उसने पत्नी का परित्याग कर दिया। अब आखिर में महिला जब प्रेमी के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने हंगामा कर दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। अंत में महिला सड़क पर लोगों को बेहोश मिली और उसके दो छोटे बच्चे रोते-बिलखिलाते।

कहानी की शुरुआत 10 साल पहले से होती है जब महिला की शादी जौनपुर एक शख्स से हुई थी. शादी से पहले ही उसका एक लड़के के साथ अफेयर था। एक रोज उसके पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस बात का उसे इतना सदमा लगा कि उसने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर दी। कुछ दिनों बाद महिला के परिजनों ने उसकी शादी वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में कर दी। यहां से वह अपने पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पंचायत हुई तो दूसरे पति ने भी महिला का परित्याग कर उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। अब प्रेमी ही महिला का आखिरी सहारा था।

प्रेमी के घर पहुंची तो सारा माहौल पलट गया। प्रेमी के घर वालों ने उसकी जमकर पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद कुछ देर बाद युवती पंचक्रोशी मार्ग के पास भाऊपूर बाजार की सड़क के किनारे बेहोश पड़ी मिली। बगल में बैठे उसके दोनों बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे। मासूमों की रोने की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें