Greater Noida: सात दिन पहले आई दुल्हन छत से गिरी, उपचार के दौरान मौत

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में एक नव विवाहिता सोमवार तड़के 4 बजे अचानक छत से गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पास के एक प्राइवेट अस्पातल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की 7 दिन पहले ही शादी हुई थी। आसपास के लोग युवती के छत से गिरने बात को कूदकर आत्महत्या करने की बात कह रहे है। वहीं, पुलिस की जांच में छत से गिरने की बात सामने आई है।

सूरजपुर स्थित मंदिर वाली गली में रहने वाले कन्हैया लाल की 15 जून को संगीता से शादी हुई थी। सोमवार सुबह 4 बजे संगीता अचानक छत से गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हे गंभीर हालत में नॉलेज पार्क स्थित एक प्राइवेट अस्पातल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आसपास रहने वाले लोग छत से कूदकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। हालाकि, पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों से पूछताछ में किसी भी तरह का घरेलू क्लेश सामने नहीं आया है। महिला छत से अचानक गिर गई। जिससे उसकी मौत हुई है।

युवती के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। दोपहर में उसके परिजन सूरजपुर पहुंच गए थे। उन्हें भी ससुराल पक्ष के लोगों ने पूरी जानकारी दी है। पुलिस ने भी पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया है। मायके वालों की ओर से किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है। नव विवाहिता की मौत से दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है।

अन्य खबरें