पंकज सिंह शनिवार को नोएडा में तीन जन संवाद करेंगे

नोएडा | 4 साल पहले | Agency

Tricity Today | MLA Pankaj Singh



नोएडा के विधायक और उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री पंकज सिंह शनिवार को शहर में तीन स्थानों पर जन संवाद करेंगे। विधायक लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे।

पंकज सिंह के कार्यालय से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह 10:30 बजे सेक्टर-76 के जे ऑर्चिड जाएंगे। वहां जन संवाद होगा। इसके बाद 11:15 बजे सेक्टर-76 में ही आम्रपाली प्रिंसिले हाउसिंग सोसायटी में जाएंगे। सोसायटी के निवासियों से मुलाकात करके जन समस्याओं का समाधान करेंगे। तीसरा और अंतिम जन संवाद कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे सेक्टर-78 के हाईड पार्क में होगा।

अन्य खबरें