NOIDA : बहन को करता है परेशान और भाई को देता है धमकी, अब पुलिस लेगी खबर

नोएडा | 4 साल पहले | Testing

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक छात्रा के साथ एक अज्ञात युवक अश्लील हरकत करता है। उसने लड़की का घर से निकलना मुश्किल कर रखा है। हद तो तब हो गई जब मनचले ने लड़की के भाई को फोन करके धमकी भी दी। अब लड़की ने घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने लड़की को निश्चिन्त होने का आश्वासन दिया है।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जब वह पढ़ने के लिए जाती है तो एक अज्ञात लड़का उसका पीछा करता है। उससे अश्लील हरकत करता है। उन्होंने बताया कि छात्रा का आरोप है कि बुधवार को उसके भाई के फोन पर लड़के ने फोन करके धमकी दी है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोन नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है। जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में होगा।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में काफी स्थानों पर एलईडी स्क्रीन से लैस वाहन के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस शहर की महिलाओं क बता रही है कि उन्हें किस तरह से अपनी सुरक्षा करनी है, जरूरत पड़ने पर पुलिस द्वारा जारी किए गए किन-किन हेल्पलाइन नंबर पर बात कर अपनी शिकायत दर्ज करानी है।

अन्य खबरें