NOIDA: हवाई फायरिंग करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल, जांच के लिए पुलिस ने अपनाया अनोखा तरीका

नोएडा | 3 साल पहले |

Tricity Today | हवाई फायरिंग करना युवक को पड़ा महंगा



गौतमबुद्ध नगर पुलिस की उन लोगों का भी पैनी नजर है। जो लोग समाज में दहशत फैलाने का काम करते हैं। शनिवार की दोपहर को नोएडा की फेस-3 थाने पुलिस ने अवैध हथियार से हवाई फायरिंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से एक देसी पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

नोएडा फेस-3 थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। वीडियो में दिख रहा था कि दो युवक अवैध हथियार से फायरिंग कर रहे हैं। वीडियो को पुलिस ने तत्काल संज्ञान में ले लिया और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि यह वीडियो नोएडा के बहलोलपुर गांव का है। पुलिस ने हवाई फायरिंग करने वाले कोशिन्द्र उर्फ गोला को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक देसी अवैध पिस्टल और 03 जिंदा कारतूस भी मिले है।

कार बनी जांच में सहयोग
पुलिस ने बताया कि वीडिया में दिख रहा था कि दो युवक बंदूक ने हवाई फायरिंग कर रहे है। उस समय एक कार भी वहां पर खड़ी थी। पुलिस ने कार की नंबर प्लेट से जांच करना शुरू किया। कार जांच में सहयोग बनी है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है।

अन्य खबरें