नोएडा में 'अपना घर आश्रम’ ने मनाया स्थापना दिवस : दो साल से बेसहारा लोगों सहारा देने की पहल  

नोएडा | 14 दिन पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | नोएडा में 'अपना घर आश्रम’ ने मनाया स्थापना दिवस



Noida News : नोएडा के सेक्टर-34 स्थित 'अपना घर आश्रम' ने अपना द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर आश्रम परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी
दो साल पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने नारी निकेतन की देखरेख की जिम्मेदारी भरतपुर स्थित 'अपना घर आश्रम' को सौंप दी थी। आज यह नारी निकेतन 'अपना घर आश्रम' के नाम से जाना जाता है। 'अपना घर आश्रम' समाज के असहाय, बेसहारा और दीन-दुखियों की सेवा के लिए देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यह देश का अपनी तरह का सबसे बड़ा आश्रम है। इस खास मौके पर आश्रम की प्रभु जी महिला ने गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। उनके आत्मविश्वास और हौसले से वहां मौजूद सभी लोग भावविभोर हो गए। इस कार्यक्रम में 'अपना घर आश्रम' के संस्थापक डॉ.बीएम भारद्वाज और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

बीमार और गरीब लोगों के लिए सहारा 
'अपना घर आश्रम' में बेसहारा, लावारिस और असहाय लोगों की फ्री देखभाल की जाती है। यहां ऐसे लोगों को मुफ्त में चिकित्सा, शिक्षा, भोजन, आवास, वस्त्र और सेवाएं प्रदान की जाती हैं। बीमार और गरीब लोगों के लिए यह आश्रय स्थल बनकर उभरा है। नोएडा में इस आश्रम की स्थापना देश और समाज के कमजोर वर्गों की सेवा के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई है।

अन्य खबरें