Noida News : हरियाणा हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन, गौरव मुखिया ने कहा- देश की राजनीति में भागीदार बनें नौजवान 

नोएडा | 9 महीना पहले | Rakesh Tyagi

Tricity Today | ज्ञापन सौंपा



Noida News : भारतीय सोशलिस्ट मंच के गौतमबुद्धनगर के युवा इकाई ने हरियाणा हिंसा के विरोध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भारतीय सोशलिस्ट मंच ने प्रदर्शन करते हुए मनोहर खट्टर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

मणिपुर में कार्रवाई होती तो नहीं जलता हरियाणा
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता गौरव मुखिया ने कहा कि नौजवानों को बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई पर देश की राजनीति में अपनी भागीदारी पर बात करनी चाहिये। लेकिन, नौजवानों को भ्रमित करके धर्म की आड़ में अपराधी बनाया जा रहा है। यह देश हित में नहीं है। अभी मणिपुर की हिंसा शान्त भी नहीं हुई कि हरियाणा जलना शुरू हो गया है। ऐसी हिंसा पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मणिपुर में इतनी दरिंदगी होने पर भी वहां की सरकार को बर्खास्त नहीं किया गया। यही वजह है कि हरियाणा में इतने बड़े स्तर पर हिंसा हुई। यदि मणिपुर हिंसा पर कंट्रोल कर लिया जाता तो हरियाणा में हिंसा नहीं हुई होती।

खत्म नहीं होने देंगे भारत की पहचान
 मंच के वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सोशलिस्ट मंच देश में भाईचारा स्थापित करने निकला है। देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने नहीं दिया जाएगा। भारत की पहचान अनेकता में एकता की है। देश की अखंडता को खंडित नहीं होने दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सोशलिस्ट मंच राष्ट्रपति से मांग करता है कि हरियाणा सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर प्रभारी देवेन्द्र सिंह अवाना, प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष देवेंन्द्र गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष यामीन, सन्नी गुर्जर, विक्की तंवर, प्रियांशु चौधरी, सौरभ, अंकित, सूरज, प्रेम, इमरान भड़ाना, आशु और रवि आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरें