सहूलियत: नोएडा से लखनऊ के लिए फिर शुरू हुई बस सेवा, जानें टाइम टेबल

नोएडा | 3 साल पहले | Nitin Parashar

Google Image | मोरना डिपो से लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू



Noida: गौतमबुद्ध नगर के लोगों को एक बार फिर नोएडा के सेक्टर-35 में स्थित मोरना डिपो से सीधे लखनऊ तक बस की सुविधा मिलेगी। लगातार यात्रियों की मांग पर रोडवेज के अधिकारियों ने सीएनजी की दो बसों का संचालन फिर से मोरना डिपो से लखनऊ के लिए शुरू कर दी है। ये बसें नोएडा से आठ घंटे का सफर तय करने के बाद लखनऊ पहुंचेगी। इस रूट पर दो बसें विभाग की तरफ से चलाई गई हैं। पहली बस मोरना डिपो से समय सुबह 7:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी।

जबकि दूसरी बस समय शाम 7:30 बजे मोरना डिपो से लखनऊ के लिए चलेगी। नोएडा से लखनऊ तक बस का 643 रुपए किराया यात्रियों को भुगतान करना होगा। मोरना डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले भी नोएडा-लखनऊ मार्ग पर बस सेवा शुरू की गई थी। लेकिन कोरोना के चलते बंद हो गई थी। जिसे यात्रियों की मांग पर दुबारा शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन बसों में यात्रा करने के लिए बिना कोई चार्ज टिकट की प्री बुकिंग करा सकते हैं। पहले ही दिन यात्रियों की अच्छी खासी संख्या इस रूट पर देखने को मिली।

अन्य खबरें