Noida News : प्रियंका के जन्मदिन पर कांग्रेसियों की सार्थक पहल, ऐसे मनाया जन्मोत्सव

नोएडा | 4 महीना पहले | Subodh Kumar

Tricity Today | कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका का जन्मदिन



Noida News : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया विभाग की यूपी अध्यक्ष पंखुड़ी पाठक और प्रदेश प्रवक्ता अनिल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं  ने सेक्टर-34 स्थित नारी निकेतन में बेसहारा और विकलांग महिलाओं के लिए भोज का आयोजन किया।

​महिलाओं की पक्षधर हैं प्रियंका गांधी
पंखुड़ी पाठक ने बताया कि प्रियंका गांधी महिलाओं को राजनीति में बढ़ाने की पक्षधर हैं। राजनीतिक फ़ायदे नुक़सान की परवाह किए बिना वह महिलाओं के पक्ष में फ़ैसला लेती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं के लिए आरक्षित कर महिलाओं को नेतृत्व देने की दिशा में अहम कदम उठाया था। बता दें कि पंखुड़ी पाठक कांग्रेस की नोएडा से प्रत्याशी भी रही हैं।

जरूरतमंदों की मदद करती हैं प्रियंका
अनिल यादव ने बताया कि प्रियंका गांधी अपने कार्यकर्ताओं को सदैव ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रेरित करती हैं। उनके इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए हमने उनके जन्मदिन पर ये आयोजन किया है।

ये भी रहे मौजूद
इस मौक़े पर पूर्व ज़िला प्रवक्ता पवन शर्मा, पीसीसी सदस्य चरण सिंह, किसान नेता उदयवीर यादव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अमित यादव, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मो. चंद आदि मौज़ूद रहे।

अन्य खबरें