नोएडा : ट्रांसपोर्टर के खाते से साइबर ठगों ने निकाले 70 हजार रुपए

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | Symbolic Photo



Noida News : सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-45 स्थित काशीराम कॉलोनी में रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर के खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 70 हजार रुपए निकाल लिए है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-39 थाना के थानाध्यक्ष राजीव कुमार बालियान ने बताया कि सेक्टर-45 के काशीराम कॉलोनी में रहने वाले भरत चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ दिन पूर्व उनके फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने उनसे कहा कि वह उनका परिचित दिलवर है और उनके खाते में वह 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर रहा है। 

साइबर ठग ने उनसे कहा कि मेरे द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दो। आपके खाते में पैसा चला जाएगा। उसकी बात पर विश्वास करके उन्होंने ठग द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसी बीच साइबर ठग ने उनके खाते से 70 हजार रूपए निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें