Noida News : जिले के चार निकाय क्षेत्रों में प्रभारी घोषित, आम आदमी पार्टी ने लखनऊ प्रेस वार्ता में दी जानकारी

नोएडा | 1 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | Symbolic Image



Noida News : आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने यू पी के 633 नगर निकायों में प्रभारी घोषित किए हैं। प्रदेश कार्यालय लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने कहा हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ के मुख्य मुद्दे के साथ आम आदमी पार्टी सभी सीटो पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा निकाय क्षेत्र  में 15 दिनों तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 

नगर और वार्ड कमेटियों का किया गठन 
नगर पंचायत के वार्ड में 100, नगर पालिका में 500 ,नगर निगम में 1000 सदस्य बनाये जायेंगे। सभी निकायों में नगर और वार्ड कमेटियों का गठन किया जायेगा।आप गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने बताया जिले के चार निकाय क्षेत्रों में प्रभारी घोषित किए है।  

प्रभारियों के नेतृत्व में नगर कमेटियों का गठन
दादरी नगर पालिका के प्रभारी दीपक सिंह राजपूत को बनाया गया। वहीं जेवर नगर पंचायत प्रभारी जयनारायण कौशिक बनाया गया है। जहांगीरपुरी नगर पंचायत के  प्रभारी चौधरी सत्यवीर मास्टर और दनकौर नगर पंचायत के प्रभारी उदयवीर मलिक को बनाया गया। प्रभारियों के नेतृत्व में नगर कमेटियों का गठन और सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।

अन्य खबरें