नोएडा से बड़ी खबर : गैंगस्टर के भाई की हत्या, पारिवारिक रंजिश के एंगिल से जांच कर रही पुलिस

नोएडा | 4 महीना पहले | Lalit Pandit

Google Image | सूरज मान



Noida News : शहर के सेक्टर-104 में जिम करके निकले युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें लगीं हुईं हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक सूरज मान का भाई गैंगस्टर है। वह महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत दिल्ली जेल में बंद है। पुलिस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए अलग-अलग एंगिल से जांच में जुटी हुई है। 

क्या है पूरा मामला
शुक्रवार को दिन में नोएडा शहर के पॉश एरिया सेक्टर-104 मार्केट में जिम करके वापस आये युवक पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक जिम करने के बाद अपनी कार में बैठकर अपने घर जाने के लिए निकल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। 

दिल्ली की जेल में बंद है मृतक का भाई
नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चन्दर ने बताया कि युवक का भाई दिल्ली में मकोका के तहत बंद है। उसके द्वारा अपने गांव में एक युवक की हत्या की गयी थी। शुरूआती जांच के अनुसार रंजिशन हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। मामले के जल्द खुलासा हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

अन्य खबरें