BIG BREAKING : उपराष्ट्रपति का काफिला नोएडा एक्सप्रेसवे से गुजरा, VIP मोमेंट के चलते सबको रोका, एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन फंसे

नोएडा | 5 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन फंसे



Greater Noida News : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा आए थे। अब वापस नोएडा एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली जा रहे हैं। इस वजह से वीआईपी मोमेंट के चलते एक्सप्रेसवे को रोक दिया गया है। एक्सप्रेसवे रुकने की वजह से करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इस जाम में हजारों वाहन फंसे हुए हैं। सबसे बड़ी बात है कि VIP मोमेंट के चलते एंबुलेंस को भी जाने की अनुमति नहीं दी।

दोनों दिग्गज कई आए ग्रेटर नोएडा
आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा आए थे। उन्होंने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 8,700 विद्यार्थियों को दीक्षांत प्रमाण-पत्र दिया। कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति को योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के लिए विदाई दी। इस कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।

अन्य खबरें