गौतमबुद्ध नगर : बाढ़ प्रभावित इलाकों में जॉइंट पुलिस कमिश्नर और डीएम ने संभाला मोर्चा, पानी में उतरकर बचाई लोगों की जान

नोएडा | 10 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | पुलिस कमिश्नर और डीएम ने बचाई लोगों की जान



Noida News : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद कुलकर्णी और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मोर्चा संभाला है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी के भीतर घुसकर दोनों अधिकारियों ने लोगों की जान बचाई है। इसके अलावा राहत सामग्री बांटने का काम किया है। इस पर जिले की जनता ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून एंड व्यवस्था आनंद कुलकर्णी और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की सराहना की है।
आनंद कुलकर्णी खुद पानी में उतरे
इसके दो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। पहली वीडियो में दिख रहा है कि अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था आनंद कुलकर्णी यमुना खादर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में गोवंश की देखभाल करने पहुंचे हैं। उन्होंने गौशाला में गाय के लिए जरूरी सामान और चारा भिजवाया हैं।

गायों की रक्षा करने मनीष कुमार वर्मा पहुंचे
दूसरी वीडियो में दिख रहा है कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा गौशाला के पास पहुंचे हैं। वीडियो में मनीष कुमार वर्मा बता रहे हैं कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से सभी पशुओं को निकाल लिया गया है। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान पूरा हो गया है। जितनी भी गाय थी, सबको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। किसी की जान खतरे में नहीं है। 

दोनों अफसरों ने कमान संभाली
बड़ी बात यह है कि दोनों अधिकारी खुद कमान संभालने पहुंचे। एक तरफ ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अपनी पेंट ऊपर करके पानी के भीतर घुसकर राहत कार्य किया तो वही दूसरी ओर जिलाधिकारी ने लाइफलाइन जैकेट पहनकर गोवंश की रक्षा की है, जो अपने आप में ही काफी सराहनीय कार्य है।

अन्य खबरें